डार्क हॉर्स

डार्क हॉर्स : एक अनकही दास्तां





पब्लिशर्स- हिंदी युग्म,वेस्टलैंड
लेखक - नीलोत्पल मृणाल
किताब के बारे में - यह किताब लेखक की पहली किताब है ,जिन्हें  अपनी पहली ही किताब के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।  अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपके सामने पढ़ाई के अलावा कितनी और तरीके कि समस्याएं आती है जैसे मा बाप किस तरीके से कितने परिश्रम से आपको पढ़ा रहे है ,आपका पूरा आस पड़ोस आप पर नजर जमाए बैठा है कि कब आप बिफल हो और वो आप और आपके परिवार का मजा ले सके। एक मध्यम वर्ग के परिवार में सबसे बड़ी दिक्कत होती है अपने बच्चे को पढ़ने के लिए बाहर भेजना और अगल बगल के समाज से लड़ना। यह किताब कुछ ऐसे ही पात्रों के बारे में है। कि कैसे एक मिडिल क्लास परिवार का लड़का अपनी बी ए की पढ़ाई उत्तीर्ण करने के बाद दिल्ली के प्रतियोगी परीछा कि राजधानी मुखर्जी नगर आईएएस कि तैयारी करने के लिए जाता है और वहा पर उसकी मुलाकात 3 और प्रतियोगी छात्रों से होती है जो वहा पर पहले से ही तैयारी कर रहे होते है। यह कहानी उन पात्रों के बारे में है यह किताब उनके छात्र जीवन के साथ साथ उनके पारिवारिक जीवन के बारे में भी दर्शन कराती है। इसका मुख्य पात्र दिल्ली जाता है और उसकी मुलाकात वहा रहने वाले दूसरे छात्रों से होती है और यह कैसे वहा रहता है तथा तैयारी करता है और आईएएस बनता है कि नहीं तथा उसके अन्य दोस्तो के साथ क्या होता है यह कहानी उसी के बारे में है।
यदि आपने कभी भी प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी कि है या आपका कोई सगा संबंधी करता होगा तो आपको लगेगा कि ये कहानी आप के बारे में है ये कहानी आप को आज के युवा छात्रों के मुश्किलों की गाथा है। अगर आप एक छात्र है तो आपको यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए।
इस किताब का भाषा भी काफी सरल है इस किताब को हिंदी में ही लिखा गया है। यदि मुझे इस किताब को रेट करना हो तो मै इस किताब को 10 में से 9 अंक दूंगा

Rating- 9/10


Comments